मध्य प्रदेश के मंडला में बीते शुक्रवार को देर रात भैसवाही गांव में पुलिस ने छापेमारी में 11 घरो से गौ अवशेष बरामद किये। तलाशी के दौरान मृत गोवंश के अवशेष फ्रिज से पुलिस ने जब्त किए। गौवंश वध पर 11 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लगभग 150 जीवित गौवंश को मुक्त कराया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से निर्मित 11 घरों पर बुलडोजर चलाने की भी कार्रवाई की। पूरे प्रदेश में गोमांस के तस्करों के खिलाफ हुई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
pic credit jagranमध्य प्रदेश के मंडला में पुलिस ने गोमांस की तस्करी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इन सभी के घर में पुलिस ने शुक्रवार रात को छापेमारी की थी जिसमें कई गोवंश के अवशेष मिले थे इसके बाद 3 बुल्डोजर मंगवाए गए और इन सभी के घर, बुचड़खाने और अवैध निर्माण को एक साथ जमींदोज किया गया। इस मामले में पुलिस ने कहा कि अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाए हुए निर्माण को ही ध्वस्त किया गया है जिसका नोटिस पहले ही संबंधित परिवारों को दिया गया था।
एसपी रजत सकलेजा को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही में गो वंश की हत्या के बाद गोमांस की बड़े स्तर पर तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम को 11 घरों में अवैध कत्लखाने मिले, यह सभी आरोपी समुदाय विशेष के हैं जिनके घरों से पुलिस ने गोवंश के अवशेषों को इकट्ठा किया है।
इस बड़ी कार्रवाई के दौरान मंडला एसपी रजत सकलेचा, एडीएम राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सोनल सिडाम, के साथ 8 थानों की फोर्स पहुंची। कार्रवाई के दौरान पूरे भैंसवाही गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पूरे प्रदेश में गोमांस के तस्करों के खिलाफ हुई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। एसपी रजत सकलेचा ने खुद इस पूरे ऑपरेशन को लीड किया।
गोमांस की तस्करी करने वालों के खिलाफ इस कार्रवाई पर मंडला पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक शख्स की गिरफ्तारी की गई थी। पुलिस को 11 घरों में गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और बुलडोजर एक्शन किया गया। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के दौरान एक ही शख्स की गिरफ्तारी हो पाई थी। बाकी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने गोचर भूमि पर कब्जा करके कत्लखाने बनाए हुए थे। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रदेश में गोवंश हत्या प्रतिषेध कानून लागू है इसी आधार पर पड़ताल की जा रही है। 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।